umeed: उम्मीद
आज उसने खुद को पाया ज़िन्दगी ...: " उम्मीद आज उसने खुद को पाया ज़िन्दगी के उस किनारे ; जिस किनारे वो अकेला बस खड़ा था ज़िन्दगी से जो भी पाया कुछ समेटीं यादे..."
उम्मीद
Sunday, July 24, 2011
उम्मीद
आज उसने खुद को पाया
ज़िन्दगी के उस किनारे ;
जिस किनारे वो अकेला बस खड़ा था
ज़िन्दगी से जो भी पाया
कुछ समेटीं यादें उसने और समेटे ख्वाब सारे ;
आज उसने खुद को पाया ज़िन्दगी के उस किनारे |
वो बहुत खुश है कि उसने जीत ली उम्मीद अपनी
वो बहुत खुश है कि उसने पार कि देहलीज़ अपनी ;
अपनी आँखों में है देखी ज़िन्दगी उन्मुक्त अपनी
अपनी यादों को बनाया आदतन ताबीज़ अपनी |
ज़िन्दगी का साथ पकडे , ज़िन्दगी के पार है वो
अपनी धुन में गीत गाता , अपना ही विस्तार है वो ;
स्वर भी अपनी ज़िन्दगी के ,खुद चुने हैं आज उसने
अपनी सभी गहराईयों का , आखिरी आसार है वो |
डर नहीं है आज उसके दिल में बस कुछ प्यार है
है वो बस अनजान आखिर कौन वो हकदार है ;
क्या वो उसकी ज़िन्दगी है, या कि अपने लोग हैं !
प्यार से सींचा है उसने , आप अपने प्यार को
प्यार पर उसने सजाया , प्यार का संसार है |
मुश्किलों से लहरों ने , उससे कहा कुछ कान में ,
लहरों ने गोता लगाया , कुछ समय तक डूबकर ;
फिर वो अपने गोद में कुछ ढूंड लाईं आप ही
एक हसीन तोहफा दिया , बोला ये वो हकदार है ;
जिसपे तेरी ज़िन्दगी है , जिससे तेरा प्यार है |
- प्रत्यूष त्रिपाठी "आशियाँ"
Subscribe to:
Posts (Atom)